सब जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2023-24 : झारखंड ने बंगाल को 7-1 से हरा किया खिताब पर कब्जा

सब जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2023-24 : झारखंड ने बंगाल को 7-1 से हरा किया खिताब पर कब्जा
रांची

टीम sportsjharkhand.com

अमृतसर (पंजाब) में आयोजित सब जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2023-24 में झारखंड के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया है। झारखंड की टीम ने बंगाल को 7-1 से पराजित कर खिताब पर कब्जा कर लिया है। बताते चलें कि झारखण्ड ने अपने पहले मैच में गोवा को 16-1 से पराजित कर इस टूर्नामेंट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। फाइनल मुकाबले में भी झारखंड के खिलाड़ी बंगाल के खिलाड़ियों पर हावी रहे।

झारखंड टीम में अधिकतम खिलाड़ी पर्यटन कला संस्कृति खेल कूद और युवा कार्य विभाग के अधीन संचालित आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षणरत है। जिसमें संत पैट्रिक आवासीय बालिका ट्रेनिंग सेंटर, गुमला की बिना कुमारी, दीपिका कुमारी, सुनैना टुडू, गौरी सिंह, सुरेखा कुमारी वहीं हजारीबाग आवासीय बालिका फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर की पूर्णिमा कुमारी, अनुष्का कुमारी, रिमा कुमारी, प्रीति कुमारी और दुमका आवासीय बालिका फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर की रंजिता हांसदा, मेरी हांसदा चक्रधर पुर बालिका फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर की भारती कुमारी, सरस्वती कुमारी, आयुसी कुमारी, आईसा कच्छप शामिल थीं।