राज्य स्तरीय खेलो झारखंड वॉलीबॉल और तीरंदाज़ी प्रतिस्पर्धा : वॉलीबॉल बालिका वर्ग में गोड्डा, हजारीबाग और बालक दोनों वर्गों में बोकारो चैम्पियन

राज्य स्तरीय खेलो झारखंड वॉलीबॉल और तीरंदाज़ी प्रतिस्पर्धा : वॉलीबॉल बालिका वर्ग में गोड्डा, हजारीबाग और बालक दोनों वर्गों में बोकारो चैम्पियन
रांची

टीम sportsjharkhand.com

राज्य स्तरीय खेलो झारखंड 2023-24 के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय स्कूली एसजीएफआई वॉलीबॉल एवं तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन हुआ। तीरंदाजी में 27 स्वर्ण, 19 रजत और 20 कांस्य पदक के साथ कुल 66 अंक लाकर रांची ओवरऑल चैंपियन बना है। द्वितीय स्थान पर पश्चिमी सिंहभूम 12 स्वर्ण पदक, चार कांस्य पदक और 12 रजत पदक के साथ 28 अंक लाकर द्वितीय स्थान पर रही। वहीं सरायकेला खरसावां 9 स्वर्ण पदक 16 कांस्य पदक चार रजत पदक के साथ 29 अंक लाकर तृतीय स्थान हासिल किया। पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित अतिथि रीना कुमारी 2004 ओलंपियन, भगवती चानू 2010 कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट एवं अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी खिलाड़ी रिमल बिरुली, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग एवं हरेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक, प्रकाश राम अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक सह संयुक्त सचिव झारखंड राज्य तीरंदाजी संघ के द्वारा तीरंदाजी के पदक विजेताओं के बीच पदक का वितरण किया गया।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता के परिणाम

वॉलीबॉल बालिका अंडर 17 वर्ग में गोड्डा और अंडर 19 वर्ग में हजारीबाग चैंपियन बनी, जबकि बालक अंडर 17 और 19 वर्ग में बोकारो चैंपियन बनी। अंडर 17 बालिका वर्ग का फाइनल मैच गढ़वा बनाम गोड्डा के बीच खेला गया। जिसमें गोड्डा ने इस मैच को जीता।अंडर-19 बालिका वर्ग का फाइनल मैच हजारीबाग बनाम गुमला के बीच खेला गया। जिसमें हजारीबाग विजय रही। अंडर 17 बालक वर्ग का फाइनल मैच बोकारो बनाम रामगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें बोकारो विजय रही। अंडर-19 बालक वर्ग का फाइनल मैच बोकारो बनाम लोहरदगा के बीच खेला गया। जिसमें बोकारो विजय रही।

पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रशिक्षक राजेश कुमार सिंह, अंतर्राष्ट्रीय रेफरी संजय कुमार गुप्ता और अन्य पदाधिकारी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में चंद्रदेव सिंह, विद्या कुमारी, एम मोदस्सर, शंकर पाल, मो जावेद अंसारी, उमेश कुमार दास, कलावती कुमारी, चंद्रदेव सिंह एवं समीर कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई।