खेलो इंडिया सीनियर WOMEN नेशनल वुशु लीग : झारखण्ड को एक स्वर्ण समेत कुल चार पदक

खेलो इंडिया सीनियर WOMEN नेशनल वुशु लीग : झारखण्ड को एक स्वर्ण समेत कुल चार पदक
रांची

टीम sportsjharkhand.com

रांची के खेल खेलगांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में आयोजित खेलो इंडिया सीनियर नेशनल वीमेन वुशु लीग का समापन हुआ। मौके पर कई खेल प्रेमी और खेल से जुड़े पदाधिकारी शामिल हुए।

झारखण्ड को चार पदक

इस लीग में झारखण्ड ने चार पदक जीता है। झारखण्ड की ओर से आस्था उरांव ने स्वर्ण, प्रिया गाड़ी ने सिल्वर जबकि सोनली और तनुश्री ने कांस्य पदक जीता है।
इस लीग में झारखण्ड के कुल 6 खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया था। इस वीमेन लीग में प्रथम स्थान मणिपुर (कुल 11 पदक ) दूसरा स्थान राजस्थान (कुल 7 पदक ) और तीसरा स्थान मध्यप्रदेश (कुल पांच पदक ) ने प्राप्त किया है।