नियमों से परे जाकर पैरा कराटेकार को सामान्य कराटेकार के साथ करा दिया फाइट

नियमों से परे जाकर पैरा कराटेकार को सामान्य कराटेकार के साथ करा दिया फाइट
रांची

टीम sportsjharkhand.com

रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित इनडोर स्टेडियम में 15 से 17 दिसंबर तक कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। इस चैंपियनशिप में नियम और कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है। किसी भी पैरा खिलाड़ी को सामान्य खिलाड़ी के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं होना चाहिए। लेकिन इस प्रतियोगिता में एक पैरा खिलाड़ी को एक सामान्य कराटेकार के साथ फाइट कराया गया। स्पर्धा के दौरान पैरा खिलाड़ी को कोई सेफगार्ड भी नहीं दिया गया था। आप इस विजुअल में भी साफ-साफ देख सकते हैं।

यह किस नियम के तहत हुआ इसका जवाब तो संगठन के लोग बेहतर तरीके से देंगे। इधर सुबह कुछ और प्रतियोगिता का नाम से एक बैनर लगाया गया। जबकि शाम होते-होते इस प्रतियोगिता का नाम ही बदल दिया गया। सुबह के दौरान प्रतियोगिता में नेशनल कराटे चैंपियनशिप का बैनर लगाया गया था। लेकिन शाम होते-होते यह प्रतियोगिता फेडरेशन कप में तब्दील हो गया।