प्रथम सरला बिरला मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप : बांधगाड़ी को हरा अंश क्लब कांके बना चैंपियन

प्रथम सरला बिरला मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप : बांधगाड़ी को हरा अंश क्लब कांके बना चैंपियन
रांची

टीम sportsjharkhand.com

चाय बागान फुटबॉल मैदान महिलौंग में आयोजित प्रथम सरला बिरला मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप का बुधवार को फाइनल मैच बांधगाड़ी फुटबॉल क्लब और अंश क्लब कांके के बीच खेला गया। जिसमें अंश क्लब कांके ने बांधगाड़ी क्लब को 1-0 से हराकर प्रथम पुरस्कार जीता। दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पुरस्कार के रूप में अंश क्लब कांके को 1,50000 रुपए तथा बांदगाड़ी फुटबॉल क्लब को 100000 रुपये तथा चौथे स्थान पर रहने वाले टीम जेबीकेएसएस खिजरी और जे आर एस नामकुम को 20-20 हजार रुपए का पुरस्कार राशि दिया गया।