SGFI : ताइक्वांडो स्पर्धा में आर्यन को कांस्य पदक

SGFI : ताइक्वांडो स्पर्धा में आर्यन को कांस्य पदक
रांची

टीम sportsjharkhand.com

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा बैतूल मध्य प्रदेश में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल 2023-24 के ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दूसरे दिन झारखंड के आर्यन पाल ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

नॉक आउट स्टेज के बेस्ट ऑफ़ थ्री मुकाबले के पहले मैच में जम्मू कश्मीर को 2-0 से, दूसरे मैच उतराखंड को 2-0 से, क्वार्टर फाइनल मैच में विद्या भारती को 2-0 से सेमीफाइनल में मणिपुर से मैच गंवाते हुए कांस्य पदक हासिल किया।

आर्यन की इस उपलब्धि पर शिक्षा सचिव के रवि कुमार, राज्य परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी, शिक्षा परियोजना के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद कोषांग के सदस्य समेत शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों ने खिलाड़ी और उनके कोच को बधाई दी है।