जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन, चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से खेलगांव स्थित एथेलेटिक्स स्टेडियम में दो दिवसीय रांची जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसका समापन रविवार को हुआ। इस प्रतियोगिता में U 14, 16 और U 18 और 20 पुरुष और महिला वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी, राष्ट्रीय जिला जूनियर एथलीट्स प्रतियोगिता 2024 में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के दौरान रांची जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मुनचुन राय, सचिव प्रभाकर वर्मा समेत कई खेल प्रेमी और पदाधिकारी मौजूद थे।