जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2023 : झारखंड ने मिजोरम को 17-0 से रौंदा, सेमीफानल में किया स्थान पक्का

जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2023 : झारखंड ने मिजोरम को 17-0 से रौंदा, सेमीफानल में किया स्थान पक्का
रांची

टीम sportsjharkhand.com

भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप के टियर वन के मुकाबले में झारखंड टीम का उम्दा प्रदर्शन जारी है। रविवार को खेले गए मैच में झारखंड ने मिजोरम को 17-0 से शिकस्त देकर सेमीफानल में अपना स्थान सुरक्षित किया है। ग्रुप सी के तमाम मैच झारखंड ने जीते हैं। मिजोरम के साथ हुई प्रतिस्पर्धा में झारखंड की काजल कुमारी ने सात गोल दागे हैं और इस मैच का प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गई है।

इस मैच में दिव्यानी लिंडा ने दो गोल, रीना कुमारी ने तीन गोल, प्रियंका ने एक गोल, संगीता हसदा ने तीन गोल, पुनीता ने एक गोल और काजल कुमारी ने सात गोल दागे हैं।