राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में हॉकी झारखंड ने हॉकी हिमाचल को 18-0 से किया पराजित

राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में हॉकी झारखंड ने हॉकी हिमाचल को 18-0 से किया पराजित
रांची

टीम sportsjharkhand.com

18 से 28 मई 2023 तक बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राउरकेला, उड़ीसा में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 में खेले गए अपने पहले मैच में हॉकी झारखंड ने हॉकी हिमाचल प्रदेश को 18-0 से पराजित कर 3 अंक हासिल किया है।

झारखंड टीम की ओर से डेबिट बारला, निकोलस टोपनो और जोलेन टोपनो तीन तीन गोल, अंकित एक्का, फगुवा होरो और रोहित प्रधान दो दो गोल और असीम एक्का, जेम्स नाग और घुरन लोहरा ने एक एक गोल किया। आज के मैच में झारखंड टीम के रोहित प्रधान को बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच का पुरुस्कार मिला।