CCC टेनिस टूर्नामेंट 2023 : मेंस डबल्स में सुमित कुमार बजाज ने जीता खिताब

CCC टेनिस टूर्नामेंट 2023 : मेंस डबल्स में सुमित कुमार बजाज ने जीता खिताब
रांची

टीम sportsjharkhand.com

रांची के JSCA स्टेडियम में कंट्री क्रिकेट क्लब (CCC) के तत्वाधान में टेनिस टूर्नामेंट 2023 का आयोजन किया गया। गौरतलब हो कि इस टूर्नामेंट में हमेशा से ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हिस्सा लेते आ रहे हैं। इस वर्ष किसी कारणवश वह इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं थे। उनके जोड़ीदार सुमित कुमार ने इस वर्ष भी विनित कुमार के साथ मिलकर युगल मुकाबले का खिताब जीत लिया। रविवार को फाइनल मुकाबला देखने हाई कोर्ट के न्यायाधीश आनंद सेन रांची एसपी चंदन सिंह और कई अन्य लोग पहुंचे।

इस टूर्नामेंट के पिछले वर्ष के चैंपियन रहे महेंद्र सिंह धोनी 3 साल डबल्स के प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया हैं। वह अपने जोड़ीदार सुमित के साथ लगातार 2 साल चैंपियन रहे।

देखें इस सीजन के परिणाम

मेन्स डबल्स

सुमीत कुमार बजाज ने रोहित कुमार और विनीत कुमार को हराया (9-3)

सीनियर डबल्स

रोहित लाला और राजीव सिंह डांग ने शशि शंकर पाठक और मनोज कौशिक को हराया (8-4)

U 16 बॉयज

विनीत ने प्रांजल को हराया (6-2)

U 16 गर्ल्स

विजेता ने मिल्ली को हराया (6-3)

U 14 बॉयज

जीत ने सफल को हराया (6-3)

U 14 गर्ल्स

विजेता ने आध्या को हराया (6-1)

12 बॉयज

सफल ने जीत को हराया (6-3)

U 12 गर्ल्स

विजेता ने मिल्ली को हराया (6-2)

U10 बॉयज

समय ने अविज्ञ्या को हराया (6-1)

U 10 गर्ल्स

शिवालिका ने कैना को हराया (6-1)

समापन के मौके पर झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सहाय, सचिव देवाशीष चक्रवर्ती, उपाध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, कंट्री क्रिकेट क्लब के उपाध्यक्ष फिरोज दिलावर खान, लॉन टेनिस कोच सुरेंद्र कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।