झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 : किसी भी टीम को अंडर एस्टीमेट नहीं किया जा सकता है- कप्तान सविता पुनिया

झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 : किसी भी टीम को अंडर एस्टीमेट नहीं किया जा सकता है- कप्तान सविता पुनिया
रांची

टीम sportsjharkhand.com

हॉकी इंडिया की ओर से रांची के मरांग गोमके  जयपाल सिंह हॉकी स्टेडियम में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होने वाली झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के लिए रांची तैयार है। प्रतियोगिता के पहले भारतीय टीम के कप्तान सविता पुनिया ने प्री पोस्ट कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि इस चैंपियनशिप में हम दर्शको को आकर्षित करेंगे। एशियन गेम्स में हम तैयारी के साथ उतरे थे, लेकिन फिर भी हार गए। उस गेम को हमारी टीम ने अच्छा नहीं खेला था। कप्तान ने कहा कि झारखण्ड की निक्की एक बेस्ट प्लेयर है, सलीमा संगीता भी शानदार प्लयेर है, सभी गेम हमारे लिए इंपोर्टेन्ट है, चाइना, कोरिया और बाकी सब टीम मजबूत है। उपकप्तान दीप ग्रेस एक्का ने कहा कि तैयारी अच्छी है। टीम बेहतरीन प्रदर्शन दिखाएगी। झारखण्ड में हॉकी को काफी सपोर्ट मिल रहा है ये खुशी की बात है। टीम के सभी प्लयेर उम्दा है, ब्यूटी और सुशीला बेहतरीन खिलाड़ी है। इंजुरी के कारण फिलहाल वो टीम में नही है। लेकिन उनके स्थान पर खेल रहे खिलाड़ी भी बेहतरीन लय में है। बता ते चलें कि हाल ही में भारतीय टीम 19वें एशियाई खेलों हांगझू 2022 में कांस्य पदक जीता था, इस टूर्नामेंट में जापान, चीन, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा।

सविता टूर्नामेंट में भारतीय महिला हॉकी टीम का नेतृत्व करेंगी और दीप ग्रेस एक्का उनकी डिप्टी होंगी। भारत टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2023 को थाईलैंड के खिलाफ करेगा, और उसके बाद शनिवार, 28 अक्टूबर 2023 को मलेशिया के खिलाफ मैच खेलेगा। भारत अपने तीसरे गेम में सोमवार, 30 अक्टूबर 2023 को चीन से भिड़ेगा और फिर मंगलवार, 31 अक्टूबर 2023 को जापान के खिलाफ प्रतिस्पर्धा होगी। भारत अपना अंतिम पूल गेम गुरुवार, 2 नवंबर को कोरिया के खिलाफ खेलेगा। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल और फाइनल क्रमशः शनिवार, 4 नवंबर 2023 और रविवार, 5 नवंबर 2023 को खेला जाएगा।

सविता और बिचु देवी खारीबाम को टीम में गोलकीपरों की सूची में नामित किया गया है, जबकि निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी और दीप ग्रेस एक्का को रक्षकों के रूप में नामित है।

निशा, सलीमा टेटे, नेहा, नवनीत कौर, सोनिका, मोनिका, ज्योति और बलजीत कौर मिडफील्ड लाइन-अप में हैं, जबकि लालरेम्सियामी, संगीता कुमारी, दीपिका और वंदना कटारिया को टीम में फॉरवर्ड के रूप में नामित किया गया है। इस बीच, शर्मिला देवी और वैष्णवी विट्ठल फाल्के भी बैकअप विकल्प के रूप में टीम के साथ यात्रा करेंगे।

कोच ने कहा

प्रतियोगिता पर बोलते हुए, भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच जेनेके शोपमैन ने कहा की एक टीम के रूप में हमारी गति और हमारे निरंतर सुधार को जारी रखने के लिए यह एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है। जबकि हमने कांस्य पदक का दावा करने के लिए एशियाई खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया था। आगामी टूर्नामेंट हमें अपने एशियाई चैलेंजर्स के खिलाफ अपनी स्थिति में और सुधार करने का मौका देगा। हमें हांग्जो से सीखी गई बातों को अमल में लाने और एक बार फिर खुद को परखने का मौका मिलेगा। झारखंड के रांची में होने वाले टूर्नामेंट के साथ, हम इसके लिए उत्सुक हैं।

भारतीय महिला हॉकी टीम

गोलकीपर

सविता (कप्तान)
बिचु देवी खारिबाम

डिफेंडर

निक्की प्रधान
उदिता
इशिका चौधरी
दीप ग्रेस एक्का (उप-कप्तान)

मिडफील्डर

निशा
सलीमा टेटे
नेहा
नवनीत कौर
सोनिका
मोनिका
ज्योति
बलजीत कौर

फारवर्ड

लालरेम्सियामी
संगीता कुमारी
दीपिका
वंदना कटारिया

प्रतिस्थापन खिलाड़ी

शर्मिला देवी
वैष्णवी विठ्ठल फाल्के