खो-खो प्रतियोगिता : नेशनल योग प्रशिक्षण केंद्र ने बिरसा मुंडा क्लब को 21-17 अंकों से हरा बना विजेता

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित रांची जिला खो-खो एसोसिएशन के तत्वाधान में दो दिवसीय पुरुष -महिला खो-खो प्रतियोगिता का समापन हुआ।
बालक वर्ग के फाइनल मैच में डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र लीची बागान ने नेशनल योग प्रशिक्षण केंद्र को कड़े संघर्षपूर्ण मैच में 16-13 अंकों से हराकर विजेता बना। डे बोर्डिंग की ओर से कप्तान विक्की लोहरा, उपकप्तान निखिल कुमार, राकेश नायक, शिवम कुमार, आकाश कुमार एवं नेशनल योग प्रशिक्षण की ओर से कप्तान शिवा कुमार, उपकप्तान रोहित लोहरा, जय प्रकाश , आदित्य कच्छप का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। बालिका वर्ग में नेशनल योग प्रशिक्षण केंद्र ने बिरसा मुंडा क्लब को संघर्षपूर्ण मैच में 21-17 अंकों से हराकर विजेता बना। नेशनल योग प्रशिक्षण केंद्र की ओर से कप्तान रिया कश्यप, उपकप्तान प्रीति कुमारी की रोशनी कुमारी, लवली कुमारी एवं बिरसा मुंडा की ओर से कप्तान भूमिका कुमारी,अनुष्का कुमारी, अन्नु कुमारी, रितिका कुमारी ने शानदार प्रदर्शन किया।