राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए झारखंड टीम राउरकेला रवाना

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
18 से 28 मई 2023 तक बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राउरकेला, उड़ीसा में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 में भाग लेने के लिए 18 सदस्यीय झारखंड टीम आज राउरकेला रवाना हुई। इससे पूर्व हॉकी झारखंड के कार्यालय में हॉकी झारखड़ की और सभी खिलाड़ियों को हॉकी इंडिया से मिले अंतर्राष्ट्रीय स्तर का हॉकी स्टिक, गेंद और टीम में शामिल दोनो गोलकीपर को गोलकीपर कीट तथा खेल विभाग झारखंड सरकार के द्वारा मिले सभी खिलाड़ियों को जर्सी और ट्रैक शूट दिया गया।
झारखंड टीम
असीम एक्का, अमन तिग्गा, डेबिट बारला, फागुवा होरो, कुलदीप बारला, पतरस हस्सा, रोहित तिर्की, घुरन लोहरा, रोहित प्रधान, बीकरम सोरेंग, राणा सिंह मुंडा, जेम्स नाग, अंकित एक्का, निकोलस टोपनो, जोलेंन टोपनो, साबियान किड़ो, नवीन इंदवार, राकेश बड़ा, कोच मनीष कुमार है।
खिलाड़ियों को हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ रजनीश कुमार ने खेल कीट वितरण किया और जीत की शुभकामनाएं दी।