U-17 सब जूनियर एशियन कुश्ती चैंम्पीयनशिप : ट्रायल में भागीदारी के लिए, झारखंड के 13 पहलवान पटियाला रवाना

U-17 सब जूनियर एशियन कुश्ती चैंम्पीयनशिप : ट्रायल में भागीदारी के लिए, झारखंड के 13 पहलवान पटियाला रवाना
रांची

टीम sportsjharkhand.com

बिश्केक (Kyrgyzstan) में आयोजित U-17 सब जूनियर एशियन कुश्ती प्रतियोगिता जो कि 10 जून से 18 जून 2023 तक आयोजित है। उसके लिए भारतीय बालक एवं बालिका कुश्ती टीम का चयन ट्रायल 17 मई 2023 से 20 मई 2023 तक SAI पटियाला पंजाब में आयोजित किया गया है। जिसमें झारखंड के 9 बालक एवं 4 बालिका पहलवान इस चयन ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए आज रांची रेलवे स्टेशन से रवाना हुए।

बालक वर्ग

1- अभिषेक कुमार
2- आदित्य कुमार गौरव
3- अजीत कुमार मुंडा
4- अभिषेक मुंडा
5- आकाश कुमार महतो
6- रंजीत कुमार
7- रोहित कुमार
8- चेतननंद पटेल
9- विकास कुमार

बालिका वर्ग

1-चंचला कुमारी
2-पूनम उरांव
3-खुशबु तिर्की
4-सिमरन विल्सन

झारखंड के 13 पहलवानों को, U-17 सब जूनियर एशियन कुश्ती प्रतियोगिता चयन ट्रायल में विजयी होने के लिए, झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष जिशन कमर, महासचिव रजनीश कुमार, कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, भोला नाथ सिंह, विजय शंकर सिंह, सीनियर प्लेयर सह राष्ट्रीय प्रशिक्षक राजीव रंजन, मधु तिर्की ने शुभकामनाएं दी है।