अंतरराष्ट्रीय ओपन सीटिंग बॉलीबॉल चैंपियनशिप में महिला वर्ग ने स्वर्ण पदक और पुरुष वर्ग ने जीता कांस्य पदक

अंतरराष्ट्रीय ओपन सीटिंग बॉलीबॉल चैंपियनशिप में महिला वर्ग ने स्वर्ण पदक और पुरुष वर्ग ने जीता कांस्य पदक
रांची

टीम sportsjharkhand.com

नेपाल के काठमांडू में अंतर्राष्ट्रीय ओपन पैरा सीटिंग बॉलीबॉल चैंपियनशिप में भारत के महिला और पुरुष वर्गों ने भाग लिया। महिला वर्ग ने स्वर्ण पदक एवं पुरुष वर्ग ने कांस्य पदक जीत कर देश नाम रौशन किया।

नेशनल पैरालंपिक कमिटी, नेपाल द्वारा यह प्रतियोगिता आयोजित किया गया। झारखंड पुरुष टीम से मुकेश कंचन, सनोज महतो, थॉमस हेम्ब्रोम, महिला टीम के, पुष्पा मिज, संजुक्ता एक्का, ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। झारखंड वापस आने पर रांची रेलवे स्टेशन पर टीम का भव्य स्वागत हुआ।