मातृशक्ति फूटबॉल टूर्नामेंट सीजन 4 : आदिवासी महिला टीम ने जीता फाइनल मुकाबला

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
मातृ शक्ति फूटबॉल टूर्नामेंट सीजन 4 का फाइनल मुकाबला चंदापारा मैदान, लोधमा में खेला गया। 5 नवंबर को शुरू हुए माताओं के इस टूर्नामेंट में 24 समुदाय से 32 टीमें शामिल हुई थी, जो रांची और खूंटी जिले से थी।
फाइनल मैच आदिवासी महिला समूह, सपारोम और शगुन मातृशक्ति फुटबॉल क्लब, सरसा के बीच खेला गया जिसमें आदिवासी महिला टीम ने इस मैच को 1-0 से जीत लिया। रैना मिंज ने प्रथम हाफ में ही 1 गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिल दी थी और उन्हें वुमन ऑफ द मैच का खिताब भी मिला। तीसरे स्थान के लिए एसटीआर सोदाग, छाता सोदाग और दिलखुश, पदमपुर के बीच खेला गया। जो ड्रा हो गया और फिर पेनाल्टी शूटआउट में एसटीआर सोदाग की टीम ने इसे 3-2 से जीत लिया और तीसरे स्थान को सुनिश्चित कर लिया। फुलमनी कंडुलना को इस मैच में 2 गोल बचाने के लिए वुमन ऑफ द मैच का खिताब मिला।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आदिवासी महिला समूह टीम को ट्रॉफी और 20,000 नगद इनाम के तौर पर मिले। उसी तरह द्वितीय स्थान के लिए एक ट्रॉफी और 10,000 नगद इनाम शगुन मातृशक्ति फुटबॉल क्लब, सरसा को मिला। तृतीय स्थान प्राप्त किए एस टी आर सोदाग, छाता सोदाग को ट्रॉफी और 8,000 नगद मिला।
समापन के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में खूंटी के SDM अनिकेत साँचा, झारखंड हॉकी एसोसिएशन, खूंटी के महासचिव दशरथ महतो और अजय नाथ शाहदेव मौजूद थे। अनिकेत ने इस पहल को एक अनोखा पहल बताते हुए माताओं को खेल से जुड़ने को कहा ताकि वो अपनी और अपने बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर रख सकें।