सब जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023 : झारखंड के नीरज केसरी ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सब जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023 : झारखंड के नीरज केसरी ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
रांची

टीम sportsjharkhand.com

24 नवंबर से 5 दिसंबर 2023 तक बेंगलुरु में आयोजित ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में झारखंड के नीरज केसरी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के लिए आयोजित, इस प्रतिस्पर्धा में देश भर के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कर्नाटक बैडमिंटन एसोसिएशन और बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में सिंगल और डबल प्रतिस्पर्धा आयोजित हुई थी।