पूर्वी क्षेत्र इंटर यूनिवर्सिटी महिला फुटबॉल टूर्नामेंट : RU ने एलएन मिथिला को 6-0 से किया पराजित

पूर्वी क्षेत्र इंटर यूनिवर्सिटी महिला फुटबॉल टूर्नामेंट : RU ने एलएन मिथिला को 6-0 से किया पराजित
रांची

टीम Sportsjharkhand.com

रांची विश्वविद्यालय टीम ने आज (गुरुवार) को संबलपुर में खेले गए पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल लीग में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा को 6- 0 से पराजित कर अपना विजय अभियान जारी रखा। रांची की टीम ने आज शानदार खेल का प्रदर्शन एक बार फिर किया। RU की इस जीत में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अष्टम उरांव और अनिता कुमारी ने दो-दो गोल किया। जबकि अलीशा तिग्गा और कुसमा ने 1-1 गोल दागा। रांची विश्वविद्यालय का अगला मुकाबला शुक्रवार को है।