राष्ट्रीय थांग-टा चैंपियनशिप : 23 पदक हासिल कर मेजबान झारखण्ड पांचवें स्थान पर

राष्ट्रीय थांग-टा चैंपियनशिप : 23 पदक हासिल कर मेजबान झारखण्ड पांचवें स्थान पर
रांची

टीम sportsjharkhand.com

झारखंड थांग-टा संघ द्वारा रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय थांग-टा चैंपियनशिप का समापन हुआ।

इस चैंपियनशिप में विभिन्न आयु तथा भार वर्ग के लिए कुल 88 पदक दांव पर थे, जिसमें 42 स्वर्ण के साथ मणिपुर की टीम ओवरआल चैंपियनशिप ट्रॉफी जीतकर विजेता का खिताब जीता। जबकि जम्मू काश्मीर दूसरे तथा असम की टीम तीसरे स्थान पर रही। मेजबान झारखंड टीम 5 स्वर्ण, 6 रजत तथा 12 कांस्य पदक के साथ पांचवें स्थान पर रही।