29वीं राष्ट्रीय थांग-टा चैंपियनशिप : सुरेश टुडू और राज कुमार किस्कू ने झारखंड को दिलाया स्वर्ण, चौथे स्थान पर टीम

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के मेगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में जारी 29वीं राष्ट्रीय सब जूनियर तथा सीनियर थांग-टा चैंपियनशिप के दूसरे दिन के स्पर्धाओं में मणिपुर टीम ने 20 स्वर्ण पदक जीतकर अब तक पदक तालिका में सबसे ऊपर है। जबकि असम तथा हरियाणा की टीम क्रमशः 12 तथा 5 स्वर्ण के साथ दूसरे तथा तीसरे स्थान पर है। झारखंड की टीम अब तक 3 स्वर्ण, 3 रजत तथा 4 कांस्य के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर है।
पदक विजेताओं के नाम इस प्रकार है।
स्वर्ण पदक विजेताओं के नाम
आलिया मुबारक (जम्मू कश्मीर), दिव्या, नैना, प्राची (सभी हरियाणा), थोइबा युमनाम, के एच बजाज सिंह, जेटली सिंह, के योफाबा सिंह, नुंघीतोइबा सिंह, टी ए महेश सिंह, के मोमो सिंह, एन रोमेश सिंह, एच हंथोई चानू (सभी मणिपुर), अभिज्ञान सिंघा, इबुंघल सिंघा, विष्णु चौहान (सभी असम) सुरेश कुमार टुडू, राज कुमार किस्कू (झारखंड), श्रेया सोनी (छत्तीसगढ़)।
रजत पदक विजेताओं के नाम
खुशी, प्रेम नाथ, निलेश यादव (सभी पंजाब), बनिता देवी, स्नेहा देवी, के लोयनगंबा सिंघा, प्रेम सिंघा, सिया देवी, मैना हजारिका (सभी असम), अंशुमान चौबे, अक्षिता पंडित (झारखंड), आयुष कुमार, शिवांग कृष्णम (दोनो बिहार), आशीष, शक्ति (हरियाणा), अभिनव, आकाश (दोनो दिल्ली), ए रोहित सिंह, रॉबर्ट सिंह (मणिपुर), जितेंद्र खुपसे (महाराष्ट्र),
कांस्य पदक विजेताओं के नाम
सिद्धि जाधव,अविदान्य अमित गढ़े, जितेंद्र कांबले (सभी महाराष्ट्र), एम चांचन कॉम (मणिपुर), आशका, अयांश चौधरी (दोनो बिहार), किरण साहू, आलमगीर (दोनो छत्तीसगढ़), जी ए अरपुधा (पांडिचेरी), अरुण सिंह, साहिब शिवटेन, मो. अयान बीन मुस्ताक, फैजल मुस्ताक, मो. हाफिज, जौहर अब्दुल्ला, एलिजा निशार (सभी जम्मू कश्मीर), आदित्या सिंघा, डेविड सिंघा, राजवीर सिंघा, हेनरी सिंघा, अभिषेक शर्मा (सभी असम), सारंग सनिल, देवदत्त (दोनो केरला),कृष, नरेश कुमार, खुशी, पूजा (सभी हरियाणा), आर्यन, शौर्य शर्मा, लक्ष्य शर्मा, सहजप्रीत सिंह, पार्थ सिंह मजोका (सभी राजस्थान), अनुकल्प प्रसाद, मिलन दस (दोनो झारखंड), अवंतिका चौधरी (त्रिपुरा), पोरेंडला दीप्ति (तेलंगाना), अभिषेक कुशवाह (माध्य प्रदेश), अनुराग साहू (दिल्ली)।