13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर चैंपियनशिप 2023 : झारखंड की दूसरी जीत, हॉकी चंडीगढ़ को 2-0 से किया पराजित

13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर चैंपियनशिप 2023 : झारखंड की दूसरी जीत, हॉकी चंडीगढ़ को 2-0 से किया पराजित
रांची

टीम sportsjharkhand.com

17 से 28 नवंबर तक चेन्नई तमिलनाडु में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 में झारखंड पुरुष हॉकी टीम ने आज (बुधवार) को अपने दूसरे मैच में हॉकी चंडीगढ़ को 2-0 से पराजित कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की है , इससे पूर्व अपने पहले मैच में हॉकी झारखंड ने हॉकी आंध्रप्रदेश को 10-03 से पराजित किया था। झारखंड टीम की ओर से आज के मैच में प्रेम केरकेट्टा और अनुरोध भेंगरा ने एक एक गोल दागे।

झारखंड टीम की लगातार दूसरी जीत पर हॉकी झारखंड और खेल विभाग के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।