खेलो झारखण्ड दो दिवसीय राज्य स्तरीय बैंड प्रतियोगिता : पाइप बैंड में रांची, जामताड़ा और ब्रास बैंड में वेस्ट सिंहभूम की टीम विजेता

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वाधान में खेलो झारखंड अंर्तगत राज्य स्तरीय अंतर विद्यालय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन रांची के खेल गांव के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में किया गया था। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में राज्य के सभी 24 जिलों के बालक एवं बालिका प्रतिभागीयों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में बैंड की शानदार धुनों का प्रदर्शन करते हुए पाइप बैंड के बालिका वर्ग में जामताड़ा की टीम तथा बालक वर्ग में रांची की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य विजेता का खिताब जीता। वहीं ब्रास बैंड में वेस्ट सिंहभूम की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बेस्ट कंडक्टर के अवार्ड से जामताड़ा के मंजारी किस्को को सम्मानित किया गया जबकि बेस्ट कंडक्टर कंसोलेशन खूंटी की भुमिका कुमारी और सिमडेगा की नोबिना कुमारी को दिया गया।
विजेता टीमों को प्रतियोगिता के जूरी मेंबर भारतीय सेना के यूनिट नाइन महार के सूबेदार सोहन सिंह और नायक शेखर कार्तिक, राज्य परियोजना के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सीमा प्रसाद एवं राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए सोरेंग ने प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान किया।