लीजेंड्स क्रिकेट लीग : भीलवाड़ा किंग्स ने भरी हुंकार, कहा हर मैच जीतने के उद्देश्य से उतरेगी टीम

लीजेंड्स क्रिकेट लीग : भीलवाड़ा किंग्स ने भरी हुंकार, कहा हर मैच जीतने के उद्देश्य से उतरेगी टीम
रांची

टीम sportsjharkhand.com

रांची के JSCA स्टेडियम में 18 नवंबर से लीजेंड्स क्रिकेट लीग का आगाज होगा। इस क्रिकेट लीग में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी, कई इंटरनेशनल पूर्व क्रिकेटर अपना जलवा बिखरेंगे। इसी कड़ी में शुक्रवार को इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहें भीलवाड़ा किंग्स के टीम मैनेजर और टीम के सदस्य तिलकरत्ने दिलशन और राहूल शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। मौके पर उन्होंने कहा कि यहां क्रिकेट खेलना बेहतरीन होगा, टीम मेम्बर्स ने कहा कि इस बार इस टूर्नामेंट को जीतने के उद्देश्य से टीम उतरेगी।

टीम इस प्रकार है….

भीलवाड़ा किंग्स…

इरफ़ान पठान, यूसुफ़ पठान, रयान साइडबॉटम, इक़बाल अब्दुल्ला, पीनल शाह, टिम मुर्तघ, क्रिस्टोफर बार्नवेल, अनुरीत सिंह, जेसल कारिया, सोलोमन मेयर, लेंडल सिमंस, धम्मिका प्रसाद, समृद्ध उत्सेया, राहुल शर्मा, तिलकरत्ने दिलशान, रोबिन बिष्ट, आनंद राजन, जेसन मोहम्मद, श्रीकांत वाघ।

उद्घाटन मैच का समय

18 नवंबर 2023 शाम 6:30 बजे भिलवाड़ा किंग्स बनाम इंडिया कैपिटल्स।