43वीं जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता : झारखंड जूनियर बालक रिकर्व टीम ने पंजाब को हरा जीता स्वर्ण पदक

43वीं जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता : झारखंड जूनियर बालक रिकर्व टीम ने पंजाब को हरा जीता स्वर्ण पदक
रांची

टीम sportsjharkhand.com

16 से 22 नवंबर 2023 तक भरतपुर (राजस्थान) में आयोजित 43वीं जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में (आज) गुरुवार को झारखंड जूनियर बालक रिकर्व टीम ने पंजाब को टाइ ब्रेकर से हराकर स्वर्ण पदक जीता है। इस जीत के लिए टीम के सदस्य मृणाल चौहान, गोल्डी मिश्रा, दिनेश मुर्मू, विष्णु एवं उनके प्रशिक्षकों को झारखंड के प्रशिक्षक एवं झारखंड तीरंदाजी संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।