दो दिवसीय अंतरराज्य जूनियर/सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन, विजयी प्रतिभागियों को कैश अवार्ड से किया गया सम्मानित

दो दिवसीय अंतरराज्य जूनियर/सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन, विजयी प्रतिभागियों को कैश अवार्ड से किया गया सम्मानित
रांची/साहिबगंज

टीम sportsjharkhand.com

साहिबगंज के सकरीगली रेलवे मैदान में आयोजित दो दिवसीय 58वीं अंतरराज्य जूनियर और सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हुआ। टाईगर एथलेटिक्स क्लब सकरीगली, जिला एथलेटिक्स और जिला ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अवसर पर पुरुष और महिला सीनियर क्रॉस कंट्री दौड़ के आलावे विभिन्न प्रतिस्पर्धा आयोजित हुई।विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं क्रॉस कंट्री दौड़ के दोनों ग्रुप के विजेता प्रतिभागियों प्रथम से पांच तक को क्रमश: ट्रॉफी और 5000, 3000, 2000,1000,1000 रुपए प्रदान किया गया।

परिणाम

1500मी. पुरुष

प्रथम -गौतम कुमार
द्वितीय -सुजीत सरकार
तृतीय -मसूद सेख

800मी. पुरुष

प्रथम – गौतम मंडल
द्वितीय – मसूद सेख
तृतीय – शिवम यादव

800 मी. महिला

प्रथम – शिखा मंडल
द्वितीय – ललीता कुमारी
तृतीय – रानी बारा

200 मी. अंडर 14 बालिका

प्रथम – ज्योति कुमारी
द्वितीय – चुमकी कुमारी
तृतीय – तानिसा कुमारी

200 मी. अंडर 14 बालक

प्रथम – राजा कुमार
द्वितीय – परमा हांसदा
तृतीय – शौभिक मंडल

600 मी.अंडर 14 बालक

प्रथम – परमा हांसदा
द्वितीय- अमन कुमार
तृतीय – श्याम मंडल

200मी. महिला

प्रथम – रोकिया खातून
द्वितीय – बिंदु कुमारी
तृतीय – जुली कुमारी

80 मी.अंडर 16 बालिका

प्रथम – प्रिया मंडल
द्वितीय – ईरानी सुलताना
तृतीय- माही कुमारी

100 मी महिला

प्रथम – बिंदु कुमारी
द्वितीय – रोकिया खातून
तृतीय – रिमला खातून

1000 मी.अंडर 16 बालक

प्रथम – होली मंडल
द्वितीय – आनंद सेख
तृतीय – सन्नी कुमार

400 मी.अंडर 16 बालिका

प्रथम – शारदा कुमारी
द्वितीय – तुलसी मंडल
तृतीय – मरांग

400 मी.पुरुष

प्रथम – साजिद बसाक
द्वितीय – शाहिद आलम
तृतीय – सापा बास्की

200 मी.अंडर 16 बालक

प्रथम – प्रिंस कुमार
द्वितीय – कोलन मण्डल
तृतीय – सन्नी कुमार

200 मी.अंडर 16 बालिका

प्रथम – प्रिया मंडल
द्वितीय – क्रांति कुमारी
तृतीय – पवनी कुमारी

200 मी.पुरुष

प्रथम – एम रहमान
द्वितीय – रिबुल सेख
तृतीय – अंकित सिन्हा