CCL इंटर एरिया बैडमिंटन और टेबल टेनिस टूर्नामेंट शुरू, विभिन्न श्रेणी के स्पर्धा में पुरूष और महिला प्रतिभागी ले रहें हैं हिस्सा

CCL इंटर एरिया बैडमिंटन और टेबल टेनिस टूर्नामेंट शुरू, विभिन्न श्रेणी के स्पर्धा में पुरूष और महिला प्रतिभागी ले रहें हैं हिस्सा
रांची

टीम sportsjharkhand.com

रांची के खेलगांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय सीसीएल इंटर एरिया बैडमिंटन और टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। टूर्नामेंट का उद्घाटन सीसीएल (कल्याण विभाग) अध्यक्ष रेखा पांडे द्वारा किया गया। सत्र के पहले दिन सीसीएल और मुख्यालय के सभी क्षेत्रों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन के विभिन्न श्रेणियों में पुरुषों के साथ-साथ महिला प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया है। तीन दिवसीय इस टूर्नामेंट का समापन 16 नवंबर को होगा।

श्रेणी इस प्रकार है…

ओपन सिंगल्स
ओपन डबल्स
टीम चैंपियनशिप
वेटरन सिंगल्स
वेटरन डबल्स

उद्धघाटन के मौके पर केया मुखर्जी (मुख्य प्रबंधक,कल्याण ); आदिल हुसैन, प्रबंधक (खेल); अविराज शेखर, प्रबंधक (कल्याण) और आशीष सिरिल कच्छप, उप प्रबंधक ( कल्याण) उपस्थित थे।