मुख्यमंत्री ने झारखंड कार्यपालिका नियमावली के तहत “खेल के प्रोत्साहन” का जिम्मा खेल विभाग का बताया, खेल सचिव ने शिक्षा सचिव को पत्र लिखा

मुख्यमंत्री ने झारखंड कार्यपालिका नियमावली के तहत "खेल के प्रोत्साहन" का जिम्मा खेल विभाग का बताया, खेल सचिव ने शिक्षा सचिव को पत्र लिखा
रांची

टीम sportsjharkhand.com

SGFI, नेहरू कप और सुब्रतो कप प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर शिक्षा विभाग और खेल विभाग के बीच चल रहे खींचतान के बीच खेल सचिव मनोज कुमार ने शिक्षा सचिव को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री के निर्देशों से अवगत कराया है। 11 नवंबर को लिखे गए पत्र का मजमून ये है कि झारखंड कार्यपालिका नियमावली के तहत खेल के प्रोत्साहन का जिम्मा खेल विभाग का है। पता हो कि खेल विभाग के सचिव ने दो विभागों के बीच चल रहे शीत युद्ध के संदर्भ में मुख्य सचिव के जरिए माननीय मुख्यमंत्री जी से मार्गदर्शन मांगा था।

मामले को लेकर राज्य शिक्षा परियोजना परिषद के कार्यक्रम पदाधिकारी धीरेन ए सोरेंग से जब बात की गई। तब उन्होंने कहा कि इस विषय पर विभागीय सचिव से बात की जाएगी। उनके मार्गदर्शन के बाद ही आगे क्या करना है। इस पर निर्णय लिया जाना है। फिलहाल हम अपने आयोजन पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।