38वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप : झारखंड के एथलीटों ने जीते 4 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य समेत कुल 11 पदक

38वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप : झारखंड के एथलीटों ने जीते 4 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य समेत कुल 11 पदक
रांची

टीम sportsjharkhand.com

7 से 10 नवंबर तक नेहरू स्टेडियम कोयंबतूर में आयोजित 38वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में झारखंड के एथलीटों ने 4 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य समेत कुल 11 पदक जीता है। इसी प्रतियोगिता में आशा किरण बारला ने रचना मंगलागिरी के 2019 में बनाए गए 2:06.12 को भंग करते हुए बालिका अंडर 20 – 800 मी. का 2:04.46 से. के साथ नया मीट रिकार्ड बनाया है। वहीं साई रांची के साकेत मिंज ने 300 मी. का नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड 34.72 के साथ दर्ज कर स्वर्ण पदक जीता है। दीपक सिंह के द्वारा 2021 में गोहाटी में बनाए गए 34.78 रिकार्ड को भंग किया है।

स्वर्ण पदक

सविता मुर्मू – बालिका अंडर 16- जेवलिन थ्रो -40.37 मी.(जामताड़ा)

साकेत मिंज -बालक अंडर 16- 300 मी.-34.72 से. (साई रांची)

आशा किरण बारला – बालिका अंडर 20 -800 मी.- 2:04.46 से.- (बोकारो)

विशाल कुमार – बालक अंडर 20-ट्रिपल जंप -15.56 मीटर (रांची साई)

रजत पदक

ममता मेरी मुर्मू- बालिका अंडर 14 -60 मी.-8.35 से.(पुर्वी सिंहभूम)

रोशन कुमार -बालक अंडर -10000 मी. वॉक-43:04.96 से.-(बोकारो)

हिमांशु कुमार – बालक अंडर 16- ऊंची कूद -1.93 मी.-(पूर्वी सिंह भूम)

अनीत उरांव – बालक अंडर 14- ट्राईथलन.-788 अंक – (गुमला)

कांस्य पदक

अनीत उरांव – बालक अंडर 14- 60 मी.-7.35 से.(गुमला)

प्रीति लकड़ा -बालक अंडर 18-ट्रिपल जंप -11.80 मी.(हजारीबाग)

अनुज बाखला-बालक अंडर 14- 600मी-1: 24.75 से.(गुमला)