38वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप : न्यू रिकॉर्ड के साथ आशा किरण बारला ने जीता गोल्ड

38वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप : 800 मीटर दौड़ स्पर्धा के फाइनल में आशा किरण बारला
रांची

टीम sportsjharkhand.com

कोयंबटूर में आयोजित 38वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 800 मी दौड़ प्रतिस्पर्धा में झारखंड की बोकारो स्थित भाटिया एथलेटिक्स अकादेमी की प्रशिक्षु आशा किरण बारला ने फाइनल में न्यू मीट रिकार्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता है।


आशा की इस उपलब्धि पर राज्य के खेल प्रेमियों के साथ-साथ अकादेमी के उनके साथी प्रशिक्षु और पदाधिकारियों ने बधाई दी है। बताते चलें की आशा लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहीं हैं।