एशियाई मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप : झारखंड की झोली में दो रजत पदक

एशियाई मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप : झारखंड की झोली में दो रजत पदक

रांची

टीम sportsjharkhand.com

फिलिपींस में आयोजित 22वां एशियाई मास्टर एथलेटिक्स मीट में झारखंड के मास्टर एथलीट्स शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। राजकुमार वाल्मीकि के रजत पदक के बाद प्रभा लकड़ा ने भी झारखंड को और एक रजत पदक दिलाया है।

उनकी उपलब्धि पर झारखंड मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव लक्ष्मण राम और खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।