38वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप : 800 मीटर दौड़ स्पर्धा के फाइनल में आशा किरण बारला

38वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप : 800 मीटर दौड़ स्पर्धा के फाइनल में आशा किरण बारला
रांची

टीम sportsjharkhand.com

कोयम्बटूर में आयोजित 38वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड की आशा किरण बारला उम्दा प्रदर्शन कर रही है। इसी के साथ आशा फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गईं हैं। शुक्रवार को आशा किरण बारला 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के लिए जोर लगाएंगी। भाटिया एथलेटिक्स अकादमी की प्रशिक्षु आशा किरण के उपलब्धि पर उनके साथी खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर की है। साथ ही खेल प्रेमियों और बोकारो डीसी कुलदीप चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी ने आशा को बधाई और शुभकामनाएं दी है।