37वां राष्ट्रीय खेल : गोवा में लगोरी पुरुष टीम ने जीता कांस्य पदक

37वां राष्ट्रीय खेल : गोवा में लगोरी पुरुष टीम ने जीता कांस्य पदक
रांची

टीम sportsjharkhand.com

25 अक्टूबर से 9 नवम्बर तक गोवा के विभिन्न शहरों में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेल में मंगलवार को झारखंड के लगूरी, लॉन बाल, शूटिंग के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। झारखंड की झोली में अब तक 4 स्वर्ण 5 रजत 11 कांस्य समेत कुल 20 पदक है।

परिणाम

पुरुष लगोरी

राष्ट्रीय खेल में पहली बार शामिल देशज खेल में झारखंड टीम ने कांस्य पदक जीता। जिसमें 15 सदस्यीय टीम शामिल थे।

सुमित कुमार, कोशल कुमार, अमित कुमार, सावंत कुमार, मिथिलेश कुमार, मित्तल कुमार, शैलेश कुमार, सागर राज, पोलुश बिहान, सुजीत कुमार, साजन कुमार, पवन कुमार , अविनाश कुमार, सागर कुमार, सुभम कुमार।

लॉन बाल
पुरुष
लॉन बाल पुरुष वर्ग फोर
अभिसेक लकड़ा, मो वसीम अकरम, कृष्णा खलको, दिनेश कुमार की चौकड़ी अपने पुल में टाप पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंच झारखंड के लिए एक पदक पक्का किया है।

महिला ट्रिपल

फरजाना खान, छोटी, अनु सेठ की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर राज्य लिए एक पदक पक्का किया।

महिला शूटिंग

काजल कुमारी ने 10 मीटर एयर राइफल प्रारंभिक राउंड में 682.6 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंची।

महिला हॉकी

झारखंड बनाम मध्य प्रदेश के बीच हुए रोमांचक सेमीफाइनल में निर्धारित समय में गोल रहित मैच के उपरांत में ट्राई बेकर में मध्य प्रदेश विजेता बना। पुनः 08 नवंबर को झारखंड टीम कांस्य पदक के लिए पंजाब से भिड़ेगी।