मोहन लाल जी नोपानी मेमोरियल कप इंटर-स्कूल U-17 क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें सत्र का आयोजन 27 नवंबर से रांची में

मोहन लाल जी नोपानी मेमोरियल कप इंटर-स्कूल U-17 क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें सत्र का आयोजन 27 नवंबर से रांची में
रांची

टीम sportsjharkhand.com

मोहन लाल जी नोपानी मेमोरियल कप (इंटर-स्कूल U-17 क्रिकेट टूर्नामेंट) के पांचवें सत्र का आयोजन हर साल की तरह इस साल भी रांची जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से 27 नवंबर 2023 से विकास विद्यालय, रांची में होगा। टूर्नामेंट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। रजिस्ट्रेशन 18 नवंबर तक निर्धारित की गई है। 

टूर्नामेंट से जुड़ी जानकारी….

इस टूर्नामेंट में किसी भी बोर्ड की स्कूल टीमें हिस्सा ले सकती हैं।

एक स्कूल से केवल एक ही टीम भाग ले सकती है।

क्लब टीमें इस टूर्नामेंट में भाग नहीं ले सकतीं।

टूर्नामेंट लीग कम नॉक आउट आधार पर खेला जाएगा।

पूरे टूर्नामेंट के लिए पंजीकरण शुल्क 6000/- रुपये है। मैच जूट मैट पर ड्यूस बॉल से खेला जाएगा।

 बॉल विकास विद्यालय द्वारा उपलब्ध करायी जायेगी।

विजेता और उपविजेता टीमों को शानदार ट्रॉफी और मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिये जायेंगे।

इसकी जानकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विकास विद्यालय, नेउरी, रांची के प्राचार्य कालरा और आयोजन सचिव अनुप शर्मा ने दी है।