37वां राष्ट्रीय खेल : महिला हॉकी टीम पंजाब को हरा सेमीफाइनल में पहुंची

37वां राष्ट्रीय खेल : महिला हॉकी टीम पंजाब को हरा सेमीफाइनल में पहुंची
रांची

टीम sportsjharkhand.com

गोवा सरकार द्वारा 25 अक्टूबर से 9 नवम्बर तक गोवा के विभिन्न शहरों में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेल में 5 नवम्बर को झारखंड के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

महिला हॉकी

झारखंड महिला हॉकी ने अल्का डुंगडुंग के किए गए एक मात्र गोल की बदौलत रोमांचक मुकाबले में पंजाब को पराजित कर अपने पुल
में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर पदक की दौड़ में शामिल हुई। जिसका मुकाबला अब मध्यप्रदेश से 7 नवंबर को होगा।

लॉन बाल

पुरुष

लॉन बाल पुरुष वर्ग फोर

अभिसेख लकड़ा, मो वसीम अकरम, कृष्णा खलको, दिनेश कुमार की चौकड़ी ने मणिपुर 16-8 से पराजित किया।

पुरुष सिंगल

सुनील बहादुर ने मणिपुर को 21- 5 हराकर से राज्य लिए पदक की आस जगाई।

लगोरी

पुरुष वर्ग

झारखंड ने 2-1 से बिहार को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।

महिला वर्ग

झारखंड को 2-1 से असम से हार का सामना करना पड़ा।

बीच पुरुष हैंडबॉल

झारखंड ने लीग के रोमांचक मुकाबले में मध्यप्रदेश को 25-24 से पराजित किया।

महिला कबड्डी

महिला कबड्डी टीम को पंजाब के साथ हुए दूसरे लीग मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।