37वां राष्ट्रीय खेल : वुशु स्पर्धा में आकाश उरांव ने जीता कांस्य पदक

37वां राष्ट्रीय खेल : वुशु स्पर्धा में आकाश उरांव ने जीता कांस्य पदक
रांची

टीम sportsjharkhand.com

25 अक्टूबर से 9 नवम्बर तक गोवा के विभिन्न शहरों में आयोजित 37वां राष्ट्रीय खेल में शुक्रवार को झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। अब तक झारखंड को तीन रजत 6 कांस्य पदक समेत कुल 9 पदक हासिल हुए हैं।

देखें आज का परिणाम

वुशु

पुरुष वर्ग

वुशु (नन्दाओ) स्पर्धा में आकाश उरांव ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता।

लॉन बाल
पुरुष डबल

लॉन बाल पुरुष वर्ग डबल सुनील बहादुर एवं दिनेश कुमार की जोड़ी ने 21-9 से दिल्ली को पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर झारखंड के लिए एक पदक पक्का किया।

महिला सिंगल

छोटी कुमारी ने मणिपुर को 18-17 से पराजित कर सेमी फाइनल में प्रवेश कर झारखंड को एक मेडल पक्का किया।

व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी टीम

दीपिका कुमारी ने तमन्ना हरियाणा को पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर राज्य को एक पदक पक्का किया।

बॉक्सिंग
पुरुष वर्ग

आर्यन ने बिहार को हराते हुए अगले चक्र में प्रवेश किया।

एथलेटिक्स

महिला वर्ग एवम पुरुष

आशा किरण बारला ने
800 मीटर के फाइनल में 4th और ट्रिपल जंप में विशाल बहादुर 5वें, विशाल कुमार 7वें स्थान पर रहे।