37वां राष्ट्रीय खेल : आस्था उरांव ने वुशु में रजत और रोइंग पुरुष टीम ने जीता कांस्य पदक

37वां राष्ट्रीय खेल : आस्था उरांव ने वुशु में रजत और रोइंग पुरुष टीम ने जीता कांस्य पदक
रांची

टीम sportsjharkhand.com

25 अक्टूबर से 9 नवम्बर तक गोवा के विभिन्न शहरों में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेल में बुधवार को झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर किया है।

परिणाम

रॉल बॉल

झारखंड पुरुष टीम ने
गोवा को अपने तीसरे लीग मैच में 31-4 से धोया।

झारखंड महिला टीम

अपने तीसरे लीग मैच में जम्मू कश्मीर से हार का सामना करना पड़ा। पहले दो मैच के आधार पर टीम सेमी फाइनल में प्रवेश कर गई।

महिला हॉकी

झारखंड और कर्नाटक का लीग मैच 4-4 की बराबरी पर रहा।

वुशु

महिला वर्ग

झारखंड की कंचन तिग्गा ने छत्तीसगढ़ के बिंदु को पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया।

लॉन बाल

पुरुष डबल में दिनेश कुमार और सुनील बहादुर की जोड़ी ने असम को 15-14 हराकर पहला लीग मैच जीता।

पुरुष ट्रिपल

कृष्णा, मो वासिम, अभिसेख ने मणिपुर को 19- 13 से पराजित कर पहला लीग मैच जीता।

तैराकी

पुरुष 50 मी. बैक स्ट्रोक

राणा प्रताप सिंह फाइनल में पहुंचे।

स्क्वैश

महिला वर्ग

झारखंड की 13 वर्षीय आदया बुधिया ने गुजरात की निकिता को 3-0 से पराजित कर अंतिम 16 में पहुंची।

एथलेटिक्स

महिला वर्ग

आशा किरण बारला -800 मी. के फाइनल में पहुंची।