हॉकी सिमडेगा को लगातार तीसरा वर्ष मिला बेस्ट डिस्ट्रिक ऑफ द हॉकी झारखंड का अवार्ड, वार्षिक आम सभा के बाद संघ के पदाधिकारी हुए सम्मनित

हॉकी सिमडेगा को लगातार तीसरा वर्ष मिला बेस्ट डिस्ट्रिक ऑफ द हॉकी झारखंड का अवार्ड, वार्षिक आम सभा के बाद संघ के पदाधिकारी हुए सम्मनित
रांची

टीम sportsjharkhand.com

रांची के मोराबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह हॉकी स्टेडियम के सभागार में बुधवार को हॉकी झारखंड की 10वीं वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। संघ के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में हॉकी झारखंड के कार्यकारणी समिति के सदस्य, सभी 24 जिला के अध्यक्ष, सचिव और मुख्य रूप से एशिया हॉकी महासंघ के निदेशक गुलाम घोष, हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरण, हॉकी इंडिया के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर कमांडर आर के श्रीवास्तव भी हुए शामिल।

आज के वार्षिक आमसभा में विशेष रूप से पिछले वर्ष के बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि के साथ-साथ विगत एक वर्ष के आय व्यय का ब्योरा पेश किया गया। तथा हॉकी के विकास के लिए किए गए कार्यों पर चर्चा और आगामी वर्षों होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं पर चर्चा करने के बाद निर्णय लिया गया कि वर्ष 2023-24 में सीनियर राज्य स्तरीय महिला पुरुष हॉकी प्रतियोगिता रांची में, जूनियर और सब जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता जमशेदपुर में, सब जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता सिमडेगा में और जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता खूंटी में किया जाएगा। इस वर्ष 2022-23 का महिला सब जूनियर प्रतियोगिता सिमडेगा में और जूनियर महिलाओं की प्रतियोगिता खूंटी में किया जाएगा।

वर्ष 2022-23 का हॉकी झारखण्ड का बेस्ट जिला हॉकी संघ का अवार्ड हॉकी सिमडेगा को दिया गया। मौके पर हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी और हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारियों को एशिया हॉकी महासंघ और हॉकी इंडिया के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।