37वां राष्ट्रीय खेल : 100 मीटर बाधा दौड़ में झारखंड की सपना ने जीता कांस्य पदक

37वां राष्ट्रीय खेल : 100 मीटर बाधा दौड़ में झारखंड की सपना ने जीता कांस्य पदक
रांची

टीम sportsjharkhand.com

झारखंड की सपना कुमारी ने 100 मीटर बाधा दौड़ में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता है। सपना ने 13.42 सेकंड का समय निकालते हुए झारखंड के लिए एथलेटिक्स का पहला पदक जीता। पता हो कि दोयम दर्जे के व्यवहार का आरोप लगा सपना ने झारखंड छोड़ बिहार से खेलने का निर्णय लिया था लेकिन राष्ट्रीय खेलों के लिए उसकी इंट्री पहले ही हो चुकी थी इसलिए उसे झारखंड की ओर से ही खेलना पड़ा।