रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने सुषमा टोप्पो को राष्ट्रीय रैफरी के रूप में किया चयनित

रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने सुषमा टोप्पो को राष्ट्रीय रैफरी के रूप में किया चयनित
रांची

टीम sportsjharkhand.com

झारखंड की सुषमा टोप्पो को चौथा राष्ट्रीय रैंकिंग रोड स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में राष्ट्रीय रेफरी के रूप में रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा चयनित किया गया है।

सुषमा चौथा राष्ट्रीय रैंकिंग रोड स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में राष्ट्रीय रेफरी की रूप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगी। यह प्रतियोगिता 1 जून से 5 जून तक खेलगांव रांची में आयोजित होगी। सुषमा कड़ी मेहनत और लगन के कारण धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। सुषमा रोलर स्केटिंग का राष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुकी है और पिछले कई सालों से कोच और रेफरी के रूप में झारखंड राज्य में काम कर रही है।

आर्थिक परेशानियों के बावजूद आगे बढ़ी सुषमा, एसोसिएशन ने की मदद

सुषमा की पारिवारिक और आर्थिक स्थिति बचपन से काफी दयनीय रहा है। सुषमा के पिता का निधन बचपन में ही हो गया था। इनकी माता रेजा की काम करती हैं। इधर-उधर भटक कर अपनी परिवार का भरण – पोषण करती है। सुषमा के जीवन में रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड के सचिव सुमित शर्मा का बड़ा योगदान रहा है, आर्थिक सहायता से लेकर पढ़ाई – लिखाई तक सुमित शर्मा के सहयोग से ही हुई है।

सुषमा को राष्ट्रीय रेफरी की मुकाम पर देख रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष विकाश सिंह और सचिव सुमित शर्मा ने बधाई दी है।