37वां राष्ट्रीय खेल 2023 : हॉकी में झारखंड महिला टीम की पहली जीत, मेजबान गोवा को 4-0 से किया पराजित

37वां राष्ट्रीय खेल 2023 : हॉकी में झारखंड महिला टीम की पहली जीत, मेजबान गोवा को 4-0 से किया पराजित
रांची

टीम sportsjharkhand.com

30 अक्तूबर से 7 नवंबर तक गोवा में आयोजित 37वां राष्ट्रीय खेल 2023 में आज ( सोमवार) को हॉकी झारखंड की महिला टीम ने मेजबान गोवा को 4-0 से पराजित किया।

झारखंड की ओर से अलबेला रानी टोप्पो, अलका डुंगडुंग, निशा मिंज और दीप्ति टोप्पो ने एक-एक गोल किया। झारखंड की पहली जीत पर हॉकी झारखंड, खेल विभाग और झारखंड ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों ने और खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।