लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 के टिकटों की बिक्री शुरू, रांची के मैचों के लिए टिकट उपलब्ध

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) ने इस सीज़न के टिकटों की बिक्री शुरू करने की घोषणा की। दर्शक पेटीएम और पेटीएम इनसाइडर पर टिकट खरीद सकते हैं। एलएलसी 2023 के मैच 18 नवंबर से 9 दिसंबर 2023 तक भारत के पांच शहरों में खेले जाएंगे। रांची में सभी मैच जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे और टिकटों की कीमत 249 रु. से शुरू होगी। एलएलसी के इस सीज़न रांची के मैचों के टिकट पेटीएम और पेटीएम इनसाइडर पर उपलब्ध हैं।
रांची, देहरादून, जम्मू, विशाखापत्तनम और सूरत में गौतम गंभीर, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, आरोन फिंच, इरफान पठान, पार्थिव पटेल, क्रिस गेल, मार्टिन गुप्टिल जैसे दिग्गज क्रिकेटरों का खेल देखने का यह अभूतपूर्व अवसर है। इस तरह देश के कोने-कोने में क्रिकेट की धूम मचेगी। यह अवसर अविस्मरणीय अनुभव रहेगा। इन दिग्गजों को लाइव देखने के लिए आप पेटीएम ऐप और पेटीएम इनसाइडर वेबसाइट और ऐप पर आसानी से टिकट खरीद सकते हैं।
इस साल लीजेंड्स लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में 6 टीमें हैं और ये मैच पांच शहरों में खेले जाएंगे। इस सीजन लीग में दो नई फ्रेंचाइजी शामिल की गई है – सदर्न सुपर स्टार्स और अर्बनराइजर्स हैदराबाद। एलएलसी 2023 का उद्घाटन मैच 18 नवंबर को रांची में होगा है, जहां पिछले सीजन के चैंपियन इंडिया कैपिटल्स का मुकाबला भीलवाड़ा किंग्स से होगा।