ब्लैक टाइगर को हराकर नामकुम ने जीता बी डिवीजन फुटबॉल का खिताब

ब्लैक टाइगर को हराकर नामकुम ने जीता बी डिवीजन फुटबॉल का खिताब
रांची

टीम sportsjharkhand.com

छोटा नागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित फाइनल मैच में नाइट बुलेट कव्वाली, नामकुम की टीम ने ब्लैक टाइगर को सडन डेथ में 7-6 से हराकर चैंपियन बना है। हटिया रेलवे ग्राउंड में खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में दोनों ही टीमों ने निर्धारित समय तक कोई गोल नहीं कर सकी। इसके बाद रेफरी ने मैच का सहारा ट्राइब्रेकर से लिया। ट्राइब्रेकर में दोनों ही टीमों ने 4-4 गोल किए। इसके बाद सडन नामकुम की टीम ने 3 व ब्लैक टाइगर की टीम 2 गोल ही कर सकी। मैन ऑफ द मैच नामकुम के गोलकीपर दीपक टोप्पो को दिया गया। वहीं, मैन ऑफ द सीरीज व बेस्ट स्कोरर सुमित (ब्लैक टाइगर) व बेस्ट गोलकीपर ऑफ द टूर्नामेंट ब्लैक टाइगर के जीवन मुंडा को दिया गया।