CBSE ईस्ट जोन स्केटिंग प्रतियोगिता : रांची के हर्ष राज खलखो ने जीता स्वर्ण पदक

CBSE ईस्ट जोन स्केटिंग प्रतियोगिता : रांची के हर्ष राज खलखो ने जीता स्वर्ण पदक
रांची

टीम sportsjharkhand.com

19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2023 तक पटना में आयोजित CBSE ईस्ट जोन स्केटिंग प्रतियोगिता में झारखण्ड के खिलाड़ियों ने पहले दिन उम्दा प्रदर्शन किया है। रांची के हर्ष राज खलखो ने 8 वर्ष आयु वर्ग में 300 मी प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक और प्रिशा ओझा ने कांस्य पदक जीता है।

यह जानकारी रोलर स्केटिंग संघ के सचिव सुमित शर्मा ने दिया है। खिलाड़ियों के इस उपलब्धि पर धनदाब जिला अध्यक्ष राजार्षी भूषण, सचिव रजनीश कुमार और खेल प्रेमियों ने बधाई दी।