सैयद मुश्ताक अली क्रिकेट टूर्नामेंट ग्रुप सी थर्ड डे : गुजरात, सौराष्ट्र, आंध्रप्रदेश और पंजाब ने जीते अपने-अपने मैच, बटोरे अंक

सैयद मुश्ताक अली क्रिकेट टूर्नामेंट ग्रुप सी थर्ड डे : गुजरात, सौराष्ट्र, आंध्रप्रदेश और पंजाब ने जीते अपने-अपने मैच, बटोरे अंक
रांची

टीम sportsjharkhand.com

रांची के JSCA स्टेडियम में खेले जा रहे सैयद मुश्ताक अली क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप सी के तीसरे दिन के पहले मुकाबले को गुजरात की टीम ने जीता है। तीसरे दिन खेले गए लीग मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर गोवा को 216 रनों का लक्ष्य दिया। गोवा की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 201 रन ही बना पाई। इस मुकाबले को गुजरात ने 15 रन से जीता है। जबकि दिन का दूसरा मुकाबला सौराष्ट्र और मणिपुर के बीच खेला गया। सौराष्ट्र की टीम ने चार विकेट खोकर 240 रनों का लक्ष्य मणिपुर को दिया। मणिपुर की टीम पांच विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी। सौराष्ट्र की टीम इस मैच को 85 रन से जीता है। वहीं तीसरा मुकाबला आंध्र प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आंध्रप्रदेश की टीम चार विकेट खोकर 228 रनों का लक्ष्य अरुणाचल प्रदेश को दिया। अरुणाचल प्रदेश की टीम आठ विकेट खोकर 83 रन पर ही सिमट गई। इस मैच को बड़े अंतर 145 रन से आंध्रप्रदेश की टीम ने जीता है।
दिन का चौथा मुकाबला पंजाब और रेलवे के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने रेलवे को पांच विकेट के नुकसान पर 218 रनों का लक्ष्य दिया। रेलवे की टीम 98 रनों पर सीमट गई। इस मैच को पंजाब ने 120 रनों से जीत लिया है।