राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप : झारखंड ने चंडीगढ़ को 11 – 0 से किया पराजित, सेमीफाइनल में पहुंची टीम

राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप : झारखंड ने चंडीगढ़ को 11 - 0 से किया पराजित, सेमीफाइनल में पहुंची टीम
रांची

टीम sportsjharkhand.com

4 से 14 मई 2023 तक बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राउरकेला, उड़ीसा में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 में गुरुवार की सुबह खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में हॉकी झारखंड ने हॉकी चंडीगढ़ को 11- 0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। झारखंड टीम की ओर से स्वीटी डुंगडुंग और जमुना कुमारी ने 5 – 5 गोल जबकि अंकिता मिंज ने 1 गोल कर जीत में अहम भूमिका निभाई है। इससे पूर्व हॉकी झारखंड ने हॉकी उत्तराखंड को 4-0 से तथा हॉकी पश्चिम बंगाल 18-0 से पराजित कर चुकी है।

झारखंड टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा सहित हॉकी झारखंड और खेल विभाग के पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।