34वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप : राज्य के एथलिटो ने पहले दिन 4 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य पदक जीता

34वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप : राज्य के एथलिटो ने पहले दिन 4 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य पदक जीता
रांची

टीम sportsjharkhand.com

भारतीय एथलेटिक्स संघ और पश्चिम बंगाल एथलेटिक्स एसोसिएशन, कोलकाता के तत्वाधान में 17 से 19 अक्टूबर तक साई स्पोर्टस कांप्लेक्स, साल्टलेक स्टेडियम,कोलकाता (प.बंगाल) में आयोजित 34वीं पूर्वी क्षेत्र जुनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में झारखंड के एथलीटो ने पहले दिन 4 स्वर्ण, 3 रजत 5 कांस्य पदक जीता है।

बता दें कि इस प्रतियोगिता में मेजबान पश्चिम बंगाल, बिहार, उड़ीसा, झारखंड, असम , मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश की टीम भाग ले रही है।

पहले दिन के परिणाम

स्वर्ण पदक

बालिका अंडर 20 वर्ष

आशा किरण बारला-800 मीटर
संघमित्रा महथा-3000 मीटर

बालिका अंडर 18 वर्ष

हेमन्ती कुमारी-800 मीटर

बालक / बालिका अंडर 20 वर्ष

रोबिन कुमार,विकास कुमार, प्रीति प्रमाणिक, धानो कुमारी- मिक्स रिले

रजत पदक

बालक अंडर 18 वर्ष

दीपक कुमार महतो-3000 मीटर

बालक अंडर 20 वर्ष

युवराज सिंह अटवाल-डिसकस थ्रो

बालक अंडर 16 वर्ष

अमित कुमार महतो-2000 मी

कांस्य पदक

बालक अंडर 18 वर्ष

केशव कुमार-800 मीटर

बालिका अंडर 20

सुमिना उरांव- शॉटपुट

बालक अंडर 16 वर्ष

विवेक यादव-जेवलिन थ्रो

बालक अंडर 18 वर्ष

नीरज कुमार यादव-जेवलिन थ्रो

बालिका अंडर 18 वर्ष

आशा कुमारी-1500 मी