कोलकाता में पूर्वी क्षेत्र एथलेटिक्स प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के दौरान रंग बिरंगे ड्रेस में मार्च पास्ट करते नजर आए झारखंड के एथलीट

कोलकाता में पूर्वी क्षेत्र एथलेटिक्स प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के दौरान रंग बिरंगे ड्रेस में मार्च पास्ट करते नजर आए झारखंड के एथलीट
रांची

टीम sportsjharkhand.com

17 से 19 अक्टूबर तक कोलकाता में 34वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित हो रही है। इस चैंपियनशिप में झारखंड के 136 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इन खिलाड़ियों को ओपनिंग सेरेमनी के दौरान शर्मिंदगी महसूस करनी पड़ी है। दरअसल सभी राज्य की टीम यूनिफॉर्म में नजर आई लेकिन झारखंड के खिलाड़ी सामान्य कपड़े में ही मार्च पास्ट का हिस्सा बने।

झारखंड एथलेटिक्स की ये दुर्दशा तब है। जब भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष मधुकांत पाठक रांची से है और पिछले दो दशक से ज्यादा वक्त से झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष पद पर विराजमान है। यह राज्य के लिए शर्म का विषय है की खिलाड़ियों को परेड में रंग बिरंगे कपड़ों के साथ शामिल होना पड़ा।

देखें वीडियो…..