13वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 के लिए हॉकी झारखंड का ट्रायल 21अक्तूबर को रांची में

13वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 के लिए हॉकी झारखंड का ट्रायल 21अक्तूबर को रांची में
रांची

टीम sportsjharkhand.com

17 से 28 नवंबर तक तमिलनाडु में आयोजित 13वी हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 के लिए हॉकी झारखंड के पुरुष हॉकी टीम का गठन किया जाना है । इसे लेकर  खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 21अक्टूबर 2023 को सुबह 10 बजे से एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम बरियातू गर्ल्स हाई स्कूल रांची में होगी।

इस चयन ट्रायल में झारखंड के कोई भी हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। जो पूर्व से निबंधित है। चयन ट्रायल में जन्म प्रमाण पत्र,आधार कार्ड, हॉकी इंडिया की आईडी कार्ड लाना अनिवार्य किया गया है।