25वीं राष्ट्रीय जूनियर और सब जूनियर टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता : झारखंड के खिलाड़ी भी लेंगे हिस्सा, टीम घोषित

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
महाराष्ट्र टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन और टेनिस वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में 22 से 24 अक्टूबर तक 25वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर अंडर-16 आयु वर्ग और जूनियर-18 आयु वर्ग के बॉयज/गर्ल्स टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बेलेवाडी, पुणे महाराष्ट्र में यह प्रतियोगिता आयोजित है। जिसमें झारखंड राज्य के सब जूनियर आयु वर्ग के बालक एवं जूनियर आयु वर्ग की बालक/बालिका टीमें भाग लेंगी, जिसकी घोषणा आज टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा की गई।
घोषित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है…
सब जूनियर बालक वर्ग
अंशू प्रसाद (कप्तान), रोहन कुमार, आदर्श कुमार तिवारी, सन्नी राज, आदित्य। मिश्रित युगल में कुमार सिंह, शिव शंभू उपाध्याय, प्रिंस कुमार, कोच सृजल कुमार सिंह।
जूनियर बालक वर्ग
मिश्रित युगल में रौनक कुमार (कप्तान), अभिजीत विश्वास, आशीष राज, प्रिंस कुमार, विवेक कुमार, शिवम मिश्रा, आयुष कुमार, कोच श्वेत सिंह।
जूनियर बालिका वर्ग
दीक्षा राज (कप्तान), प्रीति कुमारी, मुस्कान कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, स्नेहा विश्वकर्मा, हर्षिता भारद्वाज, स्मृति साव। मिश्रित युगल में स्नेहा कुमारी, कोच दीपक कुमार शामिल हैं।
बताते चलें कि झारखंड टेनिस वॉलीबॉल टीम कोच दीपक कुमार के नेतृत्व में 19 अक्टूबर को आजाद हिंद एक्सप्रेस टाटा नगर रेलवे स्टेशन से पुणे, महाराष्ट्र के लिए प्रस्थान करेगी।