दो दिवसीय प्रमंडलीय स्तरीय ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजाति खेल प्रतियोगिता : गुलेल प्रतिस्पर्धा में खूंटी की गुरूमणि टुट्टी को प्रथम स्थान

दो दिवसीय प्रमंडलीय स्तरीय ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजाति खेल प्रतियोगिता : गुलेल प्रतिस्पर्धा में खूंटी की गुरूमणि टुट्टी को प्रथम स्थान
रांची

टीम sportsjharkhand.com

पर्यटन कला संस्कृति एवं खेलकूद युवा कार्य विभाग एवं जिला प्रशासन रांची के तत्वाधान दो दिवसीय प्रमंडलीय स्तरीय ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजाति खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका समापन रविवार को हुआ। इस प्रतियोगिता में पूरे प्रमंडल से रांची, खूंटी , लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला जिले से लगभग 125 बालक/बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में तीरंदाजी, गुलेल , मटका दौड़ , गेड़ी दौड़,भारा दौड़, सेकोर में सभी प्रतिभागी अपना शानदार प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को नगद राशि पांच हजार, तीन हजार एवं दो हजार रुपए देकर सम्मानित किया गया।

पूरे प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार है

तीरंदाजी पुरुष टीम

1. राजेश उरांव (गुमला)
2. करण पातर मुण्डा (रांची)
3. सिंगराय मुण्डा (खूंटी)

महिला टीम

1. मेधा तिर्की (रांची)
2. अंशु कुमारी (रांची)

गुलेल महिला वर्ग

1. गुरूमणि टुट्टी (खूंटी)
2. गांगी बारला (सिमडेगा)
3. अनिता होरो (गुमला)

पुरुष वर्ग

1. कंचन भेंगरा (गुमला)
2. विनय हेमरोम (खूंटी)
3. रघुवीर उरांव (लोहरदगा)

घड़ा दौड़ पुरुष वर्ग

1. संदीप उरांव (गुमला)
2. अमिताभ उरांव (लोहरदगा)

भारा दौड़ महिला वर्ग

1. मुक्ता इन्दवार (गुमला)
2. असीमा होरो (खूंटी)
3. अनीता होरो (गुमला)

गेड़ी दौड़ महिला वर्ग

1. आरती कुमारी (गुमला)
2. सृष्टि कुजूर (सिमडेगा)

पुरुष वर्ग

1. जोगेंद्र उरांव (लोहरदगा)
2. अतुल होरो (खूंटी)
3. जोर्ज कच्छप (गुमला)